शादी से पहले रणवीर सिंह की प्रेमिका थीं अहाना देओल?
बीते रविवार को रणवीर सिंह ने धरम-हेमा की बेटी अहाना देओल की शादी की पार्टी में तो हद ही कर डाली थी। वह दीपिका के पीछे- पीछे वाश रूम तक चले गये थे और जब एक फोटोग्राफर ने उनकी और दीपिका के प्राईवेट पलों की तस्वीरें कैमरे से खींची तो उन्होंने फोटोग्राफर की ही क्लास लगा दी, जिसकी वजह से अहाना की शादी के हीरो अहाना के पति वैभव वोरा नहीं बल्कि रणवीर सिंह ही बन गये।
वैसे यहां एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है। एक अंग्रेजी डेली की खबर को माने तो एक जमाने में रणवीर सिंह , अहाना देओल को भी डेटिंग कर चुके हैं। दोनों काफी समय तक एक रिलेशनशिप में रहे थे। बात कॉलेज के दिनों की बतायी जाती है। रणवीर-अहाना दोनों एक ही कॉलेज से हैं। लेकिन जिस तरह कॉलेज के दिन खत्म हो जाते है उसी तरह कॉलेज के दिनों की कहानियां भी खत्म हो जाती हैं। वैसे ही रणवीर-अहाना का भी किस्सा खत्म हो गया।
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि रणवीर सिंह को अपनी एक्सगर्लफ्रेंड अहाना की ही शादी में दीपिका संग रोमांस करके हाईलाइट होना था। क्या बात.. है..इस तरह की हरकत की उम्मीद हम सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह से ही कर सकते हैं। दुआ करते हैं कि वो दिन ना आये कि दीपिका की शादी में रणवीर सिंह किसी और हसीना संग इश्क फरमाते दिखें जैसे कि अहाना की शादी में हुआ।
अहाना की शादी में रणवीर ने दीपिका को चूमा..


Click it and Unblock the Notifications
