अहाना की शादी में रणवीर ने दीपिका को चूमा..

रणवीर सिंह का पारा हमेशा गर्म ही रहता है..जिसकी वजह से वह हमेशा मीडिया में सुर्खियां बने रहते हैं। ताजा खबर में भी एक बार फिर से रणवीर सिंह का गु्स्सा फोटो पत्रकार पर फूटा है। फोटो पत्रकार की गल्ती बस इतनी थी कि उसने रणवीर-दीपिका के प्राईवेट पलों को कैमरे में कैद कर लिया था। हुआ यूं कि रविवार को अहाना देओल की बेटी की शादी में पहुंचे रणवीर सिंह ने अपना पूरा समय दीपिका पादुकोण को दिया था।

उन्होंने दीपिका को एक भी पल के लिए अकेला नहीं छोड़ा यहां तक कि वह दीपिका के पीछे-पीछे बाथरूम.. तक चले गये थे। इन्हीं पलों के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका के गालों और हाथों को भी कई बार चूमा जिसे कि फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। रणवीर सिंह को जैसे ही इस बात का एहसास हुआ, वह बुरी तरह से भड़क गये और फोटोग्राफर के पीछे दौड़े और उसे तुरंत अपनी और दीपिका की फोटों को डिलीट करने की बात कही ।

पहले तो फोटोग्राफर ने मना किया लेकिन रणवीर सिंह का गुस्सा देखते हुए उसने अपना कैमरा रणवीर को दे दिया। रणवीर सिंह ने तुरंत अपनी और दीपिका दोनों की तस्वीर को डिलीट किया और फोटोग्राफर को धमकी दी कि आगे से उसने ऐसा किया तो ठीक नहीं होगा।

गौरतलब है कि इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा गर्म है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं लेकिन दोनों ही सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

फिलहाल अहाना देओल की शादी में लोग दुल्हा-दुल्हन के बजाय रणवीर-दीपिका की ही बात करते दिखे, हर किसी के दिल में दोनों के ही बारे में जानने की उत्सुकता बनी हुई थी देखते हैं कि दोनों का रिश्ता आगे कौन सा मोड़ लेता है?

रणवीर प्लीज दीपिका को टॉयलेट तो अकेले जाने दो...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X