ओफ हो.. रणवीर सिंह प्लीज दीपिका को टॉयलेट तो अकेले जाने दो...
हैरानी हुई ना.. लेकिन सच्चाई यही है..आजकल रणवीर सिंह ,दीपिका पादुकोण के लिए इस कदर दीवाने हो गये हैं कि वो उन्हें एक पल के लिए अकेला छोड़ने को तैयार नहीं हैं। भले ही दोनों खुलकर अपने रिश्तों के बारे में ना बोलें लेकिन दोनों की नजदीकियां और दोनों जब साथ होते हैं तो दोनों की बॉडी लैंग्वेज बताने के लिए काफी होती हैं कि दोनों में वाकई में कुछ पक रहा है।
रविवार को अहाना देओल की शादी में भी दोनों की नजदीकियों को नोट किया गया। दोनों आये तो थे अहाना की शादी में लेकिन दोनों ने एक पल के लिए भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दोनों ने साथ में डांस किया, साथ में खाना खाया और साथ में मस्ती भी की। यहां तक मैडम दीपिका जब वॉश रूम गयीं तो भी रणवीर सिंह को वॉश रूम के बाहर उनका वेट करते हुए देखा गया। अब आप ही बताइये इस तरह की दीवानगी तो एक प्रेमी युगल में ही हो सकती हैं।
समझ में नहीं आता फिर जब दोनों से एक-दूसरे के बारे में पूछा जाता है तो दोनों कन्नी काटते और बातों को छुपाते हुए क्यों दिखते हैं? अभी पिछले महीने ही दीपिका और रणवीर सिंह के बारे में खबर थी कि दीपिका ने अपना जन्मदिन न्यूयार्क में रणवीर संग ही सेलिब्रेट किया था।
दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ आते भी देखा गया था। लेकिन जब फिल्म 'गुंडे' के प्रेस शो में रणवीर से दीपिका के बारे में पूछा गया तो वह मीडिया पर ही भड़क गये थे और कहा कि फिल्म के बारे में बात करो ना मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में क्यों पूछ रहे हो?
पांच लोगों से इश्क करने वाली दीपिका ने बताया खुद को सिंगल
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











