..................... सोहम शाह सुनाएंगे भारत की दंत कथाएं, शुरुआत विक्रम बेताल से | Sohum Shah brings an interesting series of folk tales, starting with Vikram Betaal - Hindi Filmibeat

'तुम्बाड' फेम अभिनेता सोहम शाह सुनाएंगे भारत की दंत कहानियां, शुरुआत विक्रम बेताल से- VIDEO

निर्माता- अभिनेता सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में भारत के सुपरहीरो की दंत कथा सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। तुम्बाड फेम अभिनेता ने विक्रम बेताल की कहानी सुनाने का यह पहला वीडियो शेयर करते हुए कहा, "हमारे देश मे कई किस्से कहानियां है, जैसे कि लोक कथाएं, पौराणिक कथाएं , परी कथाएं और ऐसी ही अनगिनत कहानियां जो सभी को पता नहीं है। तो मैंने सोचा क्यूं ना आपको यह सुनाई जाए? मैं इन्हें दंत कथा कहता हूं और मेरी पहली कथा है विक्रम और बेताल की।

इस वीडियो में सोहम ने विक्रम बेताल की एक कहानी सुनाई है और वे अगले वीडियो में कहानी का दूसरा पाठ सुनाएंगे। सोहम इसके जरिये युवा पीढ़ी को पुरानी और खूबसूरत कहानियों से अवगत कराएंगे। कोई शक नहीं कि यह एक दिलचल्प पहल है।

Sohum Shah

सोहम शाह मानते हैं कि भारत मे ढेर सारी कथाएं जो बहुत ही खूबसूरत और नायाब हैं वह सामने आनी चाहिए। हमारे बड़े बुजुर्गों हमें यह सब कथाएं सुनाया करते थे, पर अब कोई इसे सुनाता नही है। लिहाजा, अभिनेता आगे आये हैं और अपने सोशल मीडिया पर इसकी शुरुआत की है।

सोहम शाह अपने काम के बारे में बहुत चयनात्मक हैं, 2009 में बाबर के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने शिप ऑफ थिसस, गुलाब गैंग, तलवार, तुम्बाड और वेब-सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड में अभिनय किया है और कुछ कंटेंट से भरपूर फिल्म का निर्माण भी किया है। वर्क फ्रंट पर , सोहम शाह बिग बुल एक में नजर आएंगे साथ ही वे तुम्बाड के सह-निर्देशक और लेखक आदेश प्रसाद के कॉमेडी ड्रामा " बातूनी" में नजर आएंगे।

माधुरी दीक्षित- संजय दत्त की 'खलनायक' का सीक्वल फाइनल, एक्ट्रेस ने हैरान होकर दिया रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X