माधुरी दीक्षित- संजय दत्त की 'खलनायक' का सीक्वल फाइनल, एक्ट्रेस ने हैरान होकर दिया रिएक्शन
कुछ ही महीनों पहले निर्माता- निर्देशक सुभाष घई ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल की घोषणा की थी। संजय दत्त- माधुरी दीक्षित स्टारर यह फिल्म खूब चर्चित रही थी। हाल ही में जब माधुरी दीक्षित से इस सीक्वल के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हैरानगी भरा जवाब दिया।
माधुरी दीक्षित ने फिल्म के सीक्वल पर कहा कि, यह तो मेरे लिए भी नई खबर है। मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं और यह एक सरप्राइज ही है मेरे लिए। फिल्म में काम करने की बात पर अभिनेत्री ने कहा- यह स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है कि वे किस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं, कहां शूट करना चाह रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा, सीक्वेल में आज के सितारों को चांस मिलना चाहिए, वो ज्यादा परफेक्ट रहेगा।

माधुरी दीक्षित ने बताया कि, लॉकडाउन के बाद वो डांस दीवाने और नेटफ्लिक्स से जुड़े कुछ अपने प्रॉजेक्ट्स पर काम शुरु करेंगी। पिछले साल माधुरी फिल्म टोटल धमाल और कलंक में नजर आई थीं। कलंक तो फ्लॉप रही, लेकिन माधुरी ने एक बार फिर सबका ध्यान आकर्षित किया।


Click it and Unblock the Notifications