..................... Soankshi Sinha is playing the role of Mandakini in Once Upon A Time In Mumbaai Dobara - Hindi Filmibeat

वंस अपॉन में... दाऊद की माशूका मंदाकिनी बनीं सोनाक्षी!

फिल्म लुटेरा जैसी संजिदा फिल्म करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से बड़ पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं वह भी बिग रोल, बिग सितारों और बिग बैनर के साथ। इस शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर एकता कपूर की मोस्टअवेटड फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!' रिलीज होने जा रही है। फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा और लिखा जा चुका है।

फिल्म अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की कहानी पर आधारित है, जिसे कि शोएब के रूप में पर्दे पर पेश करने की कोशिश महान एक्टर अक्षय कुमार ने की है। फिल्म में दाऊद की प्रेमिका का रोल सोनाक्षी सिन्हा निभा रही है जिनका किरदार दाऊद की रीयल टाइम प्रेमिका मंदाकिनी से प्रेरित बताया जा रहा है। हालांकि फिल्म किसी भी तरह से विवादों में ना फंसे इसलिए फिल्म के किरदारों को दाऊद और मंदाकिनी से प्रभावित नहीं बताया जा रहा है।

लेकिन फिल्म में सोनाक्षी एक अदाकारा का रोल निभा रही हैं जिसके कारण कहा जा रहा है कि सोनाक्षी के करेक्टर के कई शेड्स मंदाकिनी से प्रेरित हैं। खैर फिल्म के अंदर असल में क्या है इस बारे में तो शु्क्रवार को पता चलेगा जिस दिन फिल्म का पहला शो चलेगा।

गौरतलब है कि अभिनेत्री मंदाकिनी दाऊद की प्रेमिका थी, मंदाकिनी को बॉलीवुड में लाने का श्रेय जाता है शो मैन राजकपूर को जिन्होंने 'राम तेरी गंगा मैली" से मंदाकिनी को ब्रेक दिया था। इस फिल्म के बाद मंदाकिनी बॉलीवुड में छा गई थीं। इस फिल्म के बाद ही दाऊद का दिल मंदाकिनी पर आ गया था। कहा जाता है कि इस फिल्म के झरने वाले सांग को करीब 40 बार दाऊद ने देखा था और उसने पाकिस्तान के सिनेमाघरों को आदेश दिया था कि वह यह फिल्म ना चलाये क्योंकि इसमें उनकी भाभी है।

दाऊद के ऊपर मंदाकिनी को भगाकर ले जाने का भी आरोप है, यही नहीं कहा तो यह भी जाता है कि मंदाकिनी, दाऊद के साथ बिना शादी के पत्नी के रूप में रहती थी। फिलहाल अस्सी के दशक की सेक्सी और ग्लैमरस अभिनेत्री मंदाकिनी आज गुमनामी के अंधेरे में पूरी तरह से खो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X