पारदर्शी साड़ी पहनकर झरने के नीचे नहाने को तैयार करीना!

Kareena, Mandakini
करीना कपूर यूं तो काफी बोल्ड कही जाती है और वक्त -वक्त पर वो इस बात का सबूत भी देती रहती हैं लेकिन इस बार तो करीना ने ऐसा शॉट मारने वाली हैं जिसे देखकर लोग चारों खाने चित्त हो जायेगें। दरअसल खबर आ रही है कि एकता कपूर की फिल्म वंस अपॉन ए टाईम इन मुंबई की सीक्वेल में मंदाकिनी का रोल निभा रही करीना कपूर उसी अंदाज में नजर आने वाली है जिस अंदाज में ..राम तेरी गंगा मैली.. फिल्म में मंदाकिनी नजर आयीं थीं।

जी हां आपने सही समझा वो मंदाकिनी की तरह सफेद पारदर्शी साड़ी पहनकर झरने के नीचे नहाते नजर आयेगीं। दरअसल एकता कपूर वंस.....में दाऊद और मंदाकिनी की प्रेम कहानी दिखाने वाली हैं। ऐसा कहा जाता है कि मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी... में मंदाकिनी के झऱने वाले गाने को देखकर ही दाऊद उन पर फिदा हुआ था। उसने उन्ही के लिए करीब चालीस बार ये फिल्म देखी थी।

ये फिल्म करीना के दादा राजकपूर ने बनायी थी। अब उसी सीन को उनकी पोती अपनी फिल्म में करने जा रही है। खबर आ रही थी कि करीना ने पहले ये सीन करने से मना कर दिया था लेकिन जब उन्होंने फिल्म की कहानी पढ़ी तो उन्हें सही लगा और उन्होंने हां कर दी।

मंदाकिनी को देखकर तो दाऊद पागल हो या था, अब करीना के इस रूप में देखकर कितने लोग पागल होते हैं ये तो आने वाला वक्त बतायेगा। वैसे आपको बता दें इस फिल्म में दाऊद के रोल के लिए अक्षय कुमार फाइनल हुए हैं तो वहीं छोटा ऱाजन के रोल के लिए एकता ने शहिद कपूर को मना लिया हैं। देखना दिलचस्प होगा कि करीना के इस हॉट अंदाज में देखकर शाहिद कपूर का क्या हाल होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X