Skin Care: एनिमल की तृप्ति डिमरी अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं ये काम, फॉलो करते ही दिखेगा रिजल्ट

Skin Care: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से खास लाइमलाइट में रहती हैं। एनिमल में उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस से साथ ही उनके बेदाग त्वचा की भी जमकर तारीफ हुई थी। जिसके बाद से हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर कैसे तृप्ति डिमरी ने अपने लुक्स और इतना खूबसूरत बनाया और कैसे उनकी स्किन इतनी हेल्दी है। अगर आप भी जानना चाहती हैं तो फटाफट से जान लें ये आसान टिप्स।
तृप्ति डिमरी की स्किन सेंसिटिव है। इसीलिए वह अधिक कैमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह सिंपल तरीका अपनाती हैं और क्लींजर से अपने फेस को क्लीन करती हैं। इसके अलावा वह अधिक ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बजाए वह प्रॉपर स्किन केयर रुटीन फॉलो करती हैं यही वजह है कि उनकी स्किन इतनी स्पॉटलेस और ग्लोइंग है।
जल्दी वेट लॉस करने के लिए पढ़ें ये न्यूज- Weight Loss Tips: करीना कपूर की तरह आपका भी बढ़ा है वजन, फॉलो करें ये डाइट प्लान, 10 दिनों में दिखेगा रिजल्ट
क्या है तृप्ति डिमरी की खूबसूरती का राज
1- तृप्ति डिमरी मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करती हैं इसके अलावा वह विटामिन सीरम जरा भी मिस नहीं करती हैं।
2- वह अपने चेहरे पर सनस्क्रीम लगाना नहीं भूलती हैं। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर हानिकारक किरणों का प्रभाव नहीं होता है।
3- रात में सोते समय वह अपने फेस को क्लींजर की मदद से साफ करके और नाइट क्रीम लगाकर ही सोती हैं।
4- तृप्ति डिमरी आए दिनों रेटिनॉल का भी इस्तेमाल करती हैं।
इन चीजों को भी रखें ध्यान में
1- अच्छी स्किन पाने के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप खा क्या रहे है। इसलिए अच्छी डाइट लें।
2- त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। कम से कम आप 8 घंटे सोएं
3- आपकी मेंटल हेल्थ का भी प्रभाव आपकी स्किन पर पड़ता है इस लिए कोशिश करें कि आप योग करें और एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें।


Click it and Unblock the Notifications