आपत्तिजनक संवाद को चलते सिंधम का प्रदर्शन कर्नाटक में रूका

बैंगलोर। रोहित शेट्टी निर्देशित और अजय देवगन के अभिनय से सजी फिल्म सिंघम के बारे में जहां लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं वहीं शुक्रवार को इस फिल्म के लेकर कर्नाटक कई शहरों में बवाल हुआ, कारण था कि इस फिल्म के हीरो अजय देवगन ने कर्नाटक वालों के लिए कुछ आपत्तिजनक संवाद बोले हैं जिसके चलते यहां के लोगों ने इस फिल्म के प्रदर्शन को रूकवा दिया है।

कर्नाटक वालों का कहना है कि फिल्म से संवाद हटाने के बाद ही फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। राजधानी बैंगलुरू के कई सिनेमाहाल में प्रदर्शित हुई फिल्म सिंघम का जैसे ही पहला शो ऑनएयर हुआ वैसे ही शहर के कई हालों के आगे बवाल होने लगा। सारा हंगामा फिल्म के संवाद को लेकर है।

फिल्म के किसी हिस्से में अभिनेता अजय देवगन कन्नड़ वालों की तुलना कुत्ते से की है जिसके बाद से कन्नड़ावसी भड़क गये और उन्होंने शो के रूकवा कर पिक्चर को उतरवा दिया। और तो और कई जगह पोस्टर फाड़ दिये गये है और जला दिये गये है। अब लोगों की माग है कि अगर फिल्म को चलवाना है तो संवाद को हटाना पड़ेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X