सिंघम में दोहराये गये अमर अकबर एंथनी के दृश्य

By Priya Srivastava

Famous scene of Amar Akbar Anthony re-enacted in Singham
जी हां, अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म सिंघम रिलीज हो चुकी है। और इस फिल्म में अजय देवगन और रोहित शेट्ठी ने पुरानी फिल्म अमर अकबर एंथनी के एक एक्शन दृश्य को हूबहू फिल्म सिंघम में दोहराया है। रोहित शेट्ठी का कहना है कि उन्होंने इसी बहाने फिल्म को श्रध्दांजलि दी है। गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को अपनी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स में टि्रब्यूट दिया था।

इस बार वे फिल्म अमर अकबर एंथनी को दे रहे हैं। गौरतलब है कि अजय देवगन सिंघम में एंग्री यंग मैन का किरदार निभा रहे हैं। और फिल्म का उनका यह किरदार फिल्म अमर अकबर एंथनी के विनोद खन्ना के एक एक्शन दृश्य से मेल खाता है। साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन के जंजीर वाले किरदार को भी दर्शाने की कोशिश की गयी है।

गौरतलब है कि फिल्म में अजय देवगन ने वही संवाद रवि बसंत के साथ दोहराया है। जो संवाद फिल्म अमर अकबर एंथनी में विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्माया है। यही वजह है कि जब अमिताभ बच्चन से सिंघम की स्पेशल स्क्रिनिंग देखीं, उन्होंने अजय देवगन की जम कर तारीफ की। अपनी तारीफ सुन कर अजय देवगन फुले नहीं समा रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X