मिस्टर बाजीराव ने 'सिंघम रिटर्न्‍स' को देश को समर्पित किया

अजय देवगन की मोस्ट अवेटड मूवी 'सिंघम रिटर्न्‍स' रिलीज को तैयार है, अजय ने इस फिल्म को राष्ट्र को समर्पित किया है। शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर लांचिंग के मौके पर सुपर स्टार अजय देवगन ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्न्‍स' राष्ट्र को समर्पित है। फिल्म इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित हो रही है।

गौरतलब है कि निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्‍स' 2011 में आई उनकी फिल्म 'सिंघम' का सीक्वल है। अजय ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की अपनी भूमिका दोहराई है।

अजय ने कहा, "हर साल हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर 'सिंघम रिटर्न्‍स' हमारी तरफ से राष्ट्र का सम्मान है। यदि आम आदमी और देश के रक्षा अधिकारी सिंघम की तरह बन जाएं तो हर साल सही मायनों में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा सकेगा।"

फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं जिनकी पिछली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने सफलता की नई दास्तां लिखी है। इसलिए इस फिल्म से लोगों को और भी उम्मीदें हैं।

लेकिन एक खास बात आपको बताते हैं पहले फिल्म 'सिंघम' की इस सीक्वेल का नाम 'सिंघम 2' था जिसे रोहित ने 'सिंघम रिटर्नस' कर दिया। कहा जा रहा है कि फिल्म में एक्शन प्लस इमोंशस का डबल डोज होगा।इस फिल्म के साथ एक बार फिर करीना कपूर और अजय देवगन की जोड़ी 'गोलमाल' श्रंखला और 'सत्याग्रह' के बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X