रियल लाइफ में सिंघम मिला तो प्यार हो जाएगा- करीना कपूर

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान ने अपने करियर में अभी तक किसी पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार नहीं निभाया है। लेकिन उनकी पत्नी करीना कपूर खान का मानना है कि सैफ अगर पुलिस इंस्पेकटर बनेंगे तो वो दबंग और बाजीराव सिंघम यानी सलमान या अजय देवगन दोनों से ही बेहतर होंगे। करीना कपूर खान वैसे भी अपने पति सैफ अली खान को बॉलीवुड के सभी एक्टरों में बेस्ट मानती हैं। करीना कपूर ने ये बात हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिंघम रिटर्न्स के ट्रेलर लॉंच के दौरान मीडिया के सामने कही। करीना ने कहा "सैफ अगर कभी पुलिस इंस्पेक्टर बने तो वो अजय से बेहतर होंगे।"
इसके बाद करीना ने ये भी कहा कि सैफ अगर कभी किसी दबंग टाइप के पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाएंगे तो वो अजय या शाहरुख खान से बेहतर होंगे। तो आने वाले समय में देखते हैं कभी ये मौका आता है या नहीं और अगर आता है तो क्या करीना कपूर की ये बात सच होती है और सैफ दबंग सलमान खान व बाजीराव सिंघम अजय देवगन को टक्कर दे पाते हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/3CwQjsdE-1Q?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











