'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' से एक्टर-प्रोड्यूसर बने मिका सिंह

तैनू मैं लव करता.. जैसे मदमस्त गीत से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले गायक मिका सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं वजह उनका किसी विवाद से जुड़ा होना नहीं हैं बल्कि इस बार उनकी चर्चा इस लिए हो रही है क्योंकि इस बार वह अभिनेता और निर्माता के रूप में लोगों के सामने आने वाले हैं।

खबर आयी है कि मिका सिंह 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' नाम की एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें वह अभिनेता के तौर पर भी काम करेंगे। इस फिल्म में मिका सिंह के साथ सुनील अग्निहोत्री और वंदना जैन भी निर्माता हैं।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मिका सिंह ने कहा कि वह इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपनी इस मेहनत से वह काफी खुश भी हैं।

इस फिल्म के निर्देशक सुनील अग्निहोत्री हैं। जिन्होंने फिल्म के लिए मिका सिंह को बधाई दी और उनकी मेहनत की जमकर तारीफ की। अग्निहोत्री ने दावा किया कि 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' को लोग जरूर पसंद करेंगे, यह एक मनोरंजक फिल्म है। मिका सिंह शानदार गायक हैं यह तो हम जानते ही हैं लेकिन इसके साथ ही वह कमाल के अभिनेता और बेहतर इंसान भी हैं।

देखते हैं कि अभिनेता के तौर पर मिका सिंह को लोग कितना पसंद करते हैं क्योंकि इससे पहले सोनू निगम और हिमेश रेशिमया ने भी अभिनय की नाकाम पारी खेली है और उन्हें लोगों की नापसंदगी का शिकार होना पड़ा है। खैर मिका सिंह की किस्मत उन्हें क्या देती है, यह जानना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X