मीका के अलावा और भी है टैक्स चोर
आज चारों ओर मशहूर सिंगर मीका सिंह की बात हो रही है। वजह ही ऐसी है. उन्होंने भारत के कस्टम कानून को तोड़ा है। वो बैंकाक से भारत तय सीमा से ज्यादा की मुद्रा साथ लेकर आ रहे थे जिसके कारण उन्हें टैक्स चोरी के अपराध में गिरफ्तार किया गया। यह और बात है कि उनकी जमानत हो गयी है। कहा जा रहा है कि मीका के पास से तीन लाख रुपये नकद और 12 हजार डॉलर यानी करीब छह लाख रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी से पहले मीका से करीब छह घंटे लंबी पूछताछ की गयी थी। मीका ने कहा कि वो बैंकॉक में शो करके लौट रहे हैं इसलिए उनके पास पैसे हैं। लेकिन कस्टम अधिकारियों को उनकी किसी भी बात पर भरोसा नहीं हुआ।
फिलहाल अपनी गिरफ्तारी और जमानत पर मीका ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है। लेकिन मीका से पहले भी फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे टैक्स चोरी में पकड़े गये हैं।
आईये आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही नामचीन हस्तियों से


Click it and Unblock the Notifications











