मीका और विवाद जैसे चोली-दामन
आज चारों ओर केवल पंजाबी गायक मीका सिंह के टैक्स चोरी की खबर है। उन्हें कस्टम अधिकारियों ने बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया था क्योंकि बैंकाक से वो मुंबई आते वक्त तय सीमा से ज्यादा की विदेशी मु्द्रा लेकर आ रहे थे इसलिए ग्रीन पैनल पार करते समय उन्हें कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उनकी जमानत हो गयी।
लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब मीका के नाम पर कोई विवाद जुड़ा है। मीका और विवाद का तो चोली-दामन का साथ है। इससे पहले साल 2006 में आयटम गर्ल राखी सांवत को उन्होंने अपने जन्मदिन को मौके पर केक काटने के बाद सरेआम सबके सामने लिपलॉक किया था जिस पर अच्छा-खासा बवाल मचा था। राखी तो इस बात के लिए अदालत तक चली गयी थीं। काफी दिनों तक मामला मीडिया में छाया रहा था।
यही नहीं दूसरी बार मीका सिंह विवादों में तब आये जब एक टीवी शो 'इस जंगल से मुझे बचाओ' मे अभिनेत्री और मॉडल निगार खान को उन्होंने किस किया था। इस बात को लेकर भी काफी हाय-तौबा मची थी। मीका को लोगों ने माफी मांगने के लिए कहा था क्योंकि उन्होंने टीवी रियलिटी शो में ऐसी शर्मनाक हरकत की थी। लेकिन मीका को अपनी इस हरकत पर कोई पछतावा नहीं था।More from Filmibeat
मीका सिंह गिरफ्तार मुंबई एयरपोर्ट बैंकॉक फेमा राखी सावंत संगीत mika singh rakhi sawant arrested mumbai airport bangkok fema


Click it and Unblock the Notifications












