कनिका कपूर की कोरोना वायरस की नई रिपोर्ट नेगेटिव, बड़ा खुलासा-सुना रहीं अस्पताल में गानें !
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव को लेकर लगातार चर्चा में हैं। आखिरकार कनिका कपूर की नई कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसका मतलब साफ है कि कनिका कपूर अब कोरोनावायरस से ग्रसित नहीं हैं। ये बड़ी खबर उनके व उनके परिवार के लिए राहत लेकर आई है। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थीं।
कनिका कपूर की हेल्थ अपडेट: छठी बार होगा अब कोरोना का टेस्ट, सेहत में सुधार
पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि डॉक्टर संक्रमण की पुष्टि के लिए दोबारा एक बार फिर जांच करा सकते हैं। हालांकि इससे पहले वह खुद साफ कर चुकी हैं कि उनकी लगातार सेहत में सुधार हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications