कनिका कपूर की हेल्थ अपडेट: छठी बार होगा अब कोरोना का टेस्ट, सेहत में सुधार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुश्किले बढ़ा देने वाली कनिका कपूर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट सामने आ रही है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला है कि कनिका कपूर के 5 कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब नया सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं कनिका के परिवार वालों का कहना है कि कनिका कपूर अब पहले से ठीक हैं।
पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती कनिका कपूर को लेकर कहा जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार है। कनिका ने फोन पर बताया कि उनकी सेहत पहले से ठीक है। अब उन्हें बुखार, खांसी और सर्दी के कोई भी लक्षण अब नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे लखनऊ में हड़कंप मच गया था।


Click it and Unblock the Notifications