नहीं-नहीं.. मेरे पापा हंस राज नहीं बने मुसलमान, खबरें झूठी
नवराज ने सारी खबरों को बेबुनियाद औऱ झूठी करार देते हुए कहा कि नहीं नहीं नहीं नहीं मेरे पापा हंसराज ने कोई इस्लाम धर्म नहीं अपनाया है औऱ ना ही वो पाकिस्तान में हैं। वो तो अपने घर जालंधर में हैं और काफी बीमार चल रहे हैं। इसलिए वह खुद आकर इस खबर का विरोध नहीं कर पा रहे हैं। पता नहीं यह बेबुनियाद खबर कहां से और कैसे आ गयी है?
मुल्क के बटवारे से गमजदा थे मेहदी हसन: हंस राज हंस
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कुछ वेबसाइटों ने खबर छापी है कि सूफी गायक हंसराज हंस ने पाकिस्तान में पिछले हफ्ते इस्लाम अपना लिया है और अब वह हंसराज की जगह मोहम्मद यूसूफ के नाम से जाने जायेंगे। हंसराज की दिली ख्वाहिश है कि वह मदीना जायें।
जिसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर हंस राज हंस को लेकर काफी चर्चा होने लगी। कुछ लोग हंस राज हंस के इस फैसले से खुश थे तो कुछ लोग इस फैसले के विरोध में। कुछ लोगों ने तो हंस राज हंस के इस फैसले पर काफी तीखी टिप्पणीयां की थी जिससे तंग आकर हंसराज हंस के बेटे ने इस खबर का खंडन किया और सारी बातों को बेबुनियाद बताया।


Click it and Unblock the Notifications












