सिद्धार्थ को परिणिति नहीं इश्क के लिए दीपिका-करीना चाहिए!

एक फिल्म पुराने हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने जा रही है 'हंसी तो फंसी'। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में सिद्धार्थ की जोडी परिणिति चोपड़ा के साथ है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म के गाने पहले ही टॉप टेन में जगह बना चुके हैं। फिल्म में सिद्धार्थ-परिणिति की कमेस्ट्री काफी अच्छी और नयी लग रही है।

लेकिन जवां दिलों के धड़कन सिद्धार्थ को परिणिति संग रोमांस करने में शायद मजा नहीं आया है तभी तो वो कहते फिर रहे हैं कि वो पर्दे पर करीना-दीपिका संग रोमांस करना चाहते हैं। वह शुरू से ही दोनों के जबरदस्त फैन रहे हैं।

सिद्धार्थ ने कहा वह दीपिका को मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं और उनसे काफी इंप्रेस हैं जबकि करीना से वह फिल्मों में आने के बाद मिले हैं, वह ऑन-ऑफ दोनों जगह ही काफी क्यूट एंड हॉट हैं। मुझे दोनों ही काफी पसंद हैं, इसलिए मैं अपनी रोमांटिक फिल्में इन्हीं दोनों के साथ करना चाहता हूं, देखते हैं कि मेरा यह ख्वाब पूरा होता है।

फिलहाल तो सिद्धार्थ 'हंसी तो फंसी' के प्रमोशन में बिजी हैं। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिद्धार्थ अपनी फिटनेस का कारण बताते हैं कि वह हेल्दी लाइफ जीते हैं और शराब का सेवन नहीं करते हैं। 'हंसी तो फंसी' में वह एक अच्छे लड़के की भूमिका में हैं। जिसके बारे में सिद्धार्थ ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि लोग मुझे पसंद करेंगे। फिल्म 7 फरवरी को प्रदर्शित होनी है।

सिद्धार्थ फिल्मकार मोहित सूरी की आगामी फिल्म 'द विलेन' में भी नजर आएंगे। इसमें उनका ग्रे-शेड वाला किरदार है, जिसके लिए भी वह बेहद उत्साहित हैं।

शाहरूख के दीवाने सिद्धार्थ उन्हीं की तरह बनेंगे विलेन

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X