..................... Sidharth Malhotra Spies on Ek Villain Audience - Hindi Filmibeat

'एक विलेन' के लिए सिनेमाघरों में चक्कर लगा रहे हैं सिद्धार्थ

हालिया रिलीज फिल्म 'एक विलेन' ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिये हैं। लेकिन लगता है कि फिल्म के हीरो सिद्धार्थ को अभी भी फिल्म की कामयाबी पर शक है तभी तो वो सीधे लोगों से मिल रहे हैं फिल्म के बारे में रियेक्शन को जानने के लिए।

इसलिए ही वो मुंबई के सिनेमाहॉल का दौरा कर रहे हैं। 27 जून को रिलीज हुई फिल्म में श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख भी हैं। लेकिन सिद्धार्थ का निष्पक्ष प्रतिक्रिया जुटाने का इरादा है और उन्हें यह अनुभव पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं दर्शकों की सीधी प्रतिक्रिया देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहा हूं। यह अच्छा था और एक तरह का अनुभव है।"

सिद्धार्थ 'एक विलेन' की रिलीज से पूर्व घबराए हुए थे, क्योंकि इस फिल्म में वह उस प्रेमी की तरह नहीं दिखते, जिसे देखने की दर्शकों को आदत हो गई है। वह इसमें खूब मारधाड़ और स्टंट करते दिख रहे हैं।

वैसे फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ सिद्धार्थ की ही हो रही है। आपको जानकर खुशी होगी कि फिल्म 'एक विलेन' ने अब तक 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

फिल्म के गानों ने लोगों को दिवाना बनाकर रखा है। फिल्म समीक्षकों को लगता है कि मोहित सूरी निर्देशित और एकता कपूर निर्मित यह फिल्म आसानी से 100 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X