..................... वरुण धवन की शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का मजेदार रिएक्शन | Sidharth Malhotra reacts to Varun Dhawan- Natasha Dalal's wedding, see video - Hindi Filmibeat

वरुण धवन की शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का मजेदार रिएक्शन- 'अच्छा, आज है क्या शादी', VIDEO

वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी 2021 को अलीबाग में सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसे में उनके परिवार और नजदीकी रिश्तेदारों के अलावा अब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शादी में शरीक होने के लिए अलीबाग पहुंच रहे हैं। निर्देशक शशांक खेतान, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा वहां पहुंच चुके हैं। ऐसे में जब पैपराजी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा कि क्या वो शादी में जा रहे हैं? तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

सिद्धार्थ और वरुण ने बॉलीवुड में एक साथ डेब्यू किया था। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' के साथ ही दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो शादी में शामिल होंगे। जब पैपराजीन ने सिद्धार्थ से पूछा, "शादी में जा रहे हो?" तो सिद्धार्थ ने पूछा- "ओ तेरी, कौन सी?"

Sidharth Malhotra

पैपराजी- "आपके बेस्ट फ्रैंड का शादी है।"
सिद्धार्थ- "आप लोग जा रहे हो?"
पैपराजी- "already सब लोग गए उधर"
सिद्धार्थ- "अच्छा, आज है क्या?"
पैपराजी- "नहीं, 24 को"
सिद्धार्थ- हम्म्म्म्म..

सिर्फ 40 लोग शामिल

सिर्फ 40 लोग शामिल

शादी में वरुण- नताशा को मिलाकर कुल 40 लोग ही शामिल होंगे और कोरोना के माहौल के चलते इन‌‌ सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

बॉलीवुड स्टार्स होंगे शामिल

बॉलीवुड स्टार्स होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि शादी में शरीक होने वाले मेहमानों में सलमान खान, करण जौहर, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिज और शाहरुख खान जैसे स्टार्स पहुंच सकते हैं। जबकि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा वेन्यू पर पहुंच चुके हैं।

24 को होगी शादी

24 को होगी शादी

बता दें, वरुण और नताशा की शादी 24 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाज से होगी और मांडवा पुलिस शादी होने तक शादी के वेन्यू 'द मैन्शन हाउस' के बाहर पूरी मुस्तैदी से अपनी सेवाएं मुहैया कराएगी।

आज होगा संगीत

आज होगा संगीत

रिपोर्ट्स की मानें तो 23 जनवरी की रात को संगीत समारोह होगा जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जमकर थिरकने वाले हैं। इस इवेंट को होस्ट करने वाले हैं धवन परिवार के खास करण जौहर। जबकि आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, जाह्ववी कपूर आदि परफॉमेंस देने वाले हैं।

हनीमून के लिए तुर्की होंगे रवाना

हनीमून के लिए तुर्की होंगे रवाना

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान ने उनकी शादी की रस्मों के लिए अपना अलीबाग स्थित बंगला खोल दिया है। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि शादी के बाद ये दोनों हनीमून के लिए वहीं से तुर्की के लिए रवाना हो जाएंगे।

नो फोन, नो फोटो

नो फोन, नो फोटो

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग के 'द मेंशन हाउस' में की जा रही है। इस आलीशान प्रॉपर्टी में करीब 25 बेडरूम्स हैं जहां धवन और दलाल परिवार के करीबी रिश्तेदार रहने वाले हैं।

शादी में शामिल होने वाले किसी भी गेस्ट को मोबाइल फोन रखना allowed नहीं होगा.. साथ ही, यहां पर परिवार ने फ्लैक्स बोर्ड्स भी हटवा दिए हैं ताकि कोई शादी की तस्वीरें बाहर से न ले सके।

अक्षय कुमार फैंस के लिए खुशखबरी- ओटीटी नहीं, सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी 'बेल बॉटम'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X