..................... अक्षय कुमार की बेल बॉटम थियेटर में होगी रिलीज | Akshay Kumar’s Bell Bottom is confirmed for theatres, will not release straight-to-OTT - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार फैंस के लिए खुशखबरी- ओटीटी नहीं, सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी 'बेल बॉटम'

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' को लेकर अफवाहें थी कि फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। यह सुनकर अक्षय फैंस निराश हो गए थे। लेकिन अब मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि फिल्म ओटीटी पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में ही आएगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल कोई भी रिलीज डेट कंफर्म नहीं किया गया है।

इस जासूसी थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग स्कॉटलैंड और लंदन में की गई है। इस फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया गया था। 1980 के समय पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका अदा कर रहे हैं। और इस लुक में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं। टीजर में उनके तीन अलग अलग दिखाए गए हैं।

Bell Bottom

ओटीटी पर रिलीज की बात सुनकर, फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा- "बेल बॉटम एक ऐसी फिल्म है जिसे हमेशा से ही सिनेमाघरों के लिए बनाया गया है। फिल्म के ओटीटी रिलीज होने की फर्जी खबर कहां से आ रही इसके बार में किसी को कुछ नहीं पता है। ये सभी अफवाहें हैं।"

वरुण धवन और नताशा की शादी- शाहरुख खान के आलीशान बंगले में होगा फंक्शन? आज से रस्में शुरु

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X