वरुण धवन और नताशा की शादी- शाहरुख खान के आलीशान बंगले में होगा फंक्शन? आज से रस्में शुरु
अलीबाग में जोरशोर से वरुण धवन और नताशा दलाल के शादी की तैयारियां चल रही हैं। आज से विवाह की रस्में शुरु होंगी, जबकि कल यानि की 24 जनवरी 2021 को वरुण- नताशा सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की सेलिब्रेशन 'द मैंशन हाउस' के अलावा शाहरुख खान के बंगले पर भी होगी। बता दें, अलीबाग में शाहरुख खान का आलीशान बंगला है।
वरुण- नताशा समेत दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और अलीबाग पहुंच चुके हैं। कोविड की वजह से शादी में सिर्फ परिवार और कुछ नजदीकी दोस्त ही शरीक लेंगे। बॉलीवुड से कुछ सेलिब्रिटीज भी शादी में पहुंच रहे हैं।
Recommended Video

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान ने उनकी शादी की रस्मों के लिए अपना अलीबाग स्थित बंगला खोल दिया है। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि शादी के बाद ये दोनों हनीमून के लिए वहीं से तुर्की के लिए रवाना हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications