कुछ अच्छी बातों से सिद्धार्थ ने कमायी बहुत सारी दुआएं...
यहां तक कि उन्होंने काफी सारी सब्जियां भी बेचीं, लेकिन बाद में पता चला कि सब्जियों के बारे में उन्हें अपना ज्ञान बढ़ाने की जरूरत है। सिद्धार्थ टेलीविजन चैनल कलर्स पर हाल ही में शुरू हुए शो 'मिशन सपने' का हिस्सा बने थे। उन्होंने राम लाल नाम के एक सब्जी विक्रेता और पर्वतारोही के परिवार को सहायता पहुंचाकर उनके सपने को सच करने में मदद की।
प्यार जो हंसी के बाद आंसू दे दे- एक विलेन रिव्यू
सिद्धार्थ के सामने जब शो की मेजबान सोनाली बेंद्र द्वारा सब्जियों को लेकर पूछे गए सवालों पर अपना ज्ञान प्रदर्शित करने की बारी आई, तो वह नाकाम हो गए। बड़े दर्शक वर्ग के बीच सिद्धार्थ से जब सोनाली ने उन सब्जियों के नाम और उनका दाम पूछे, जो उन्होंने बेचे थे, तो सिद्धार्थ जवाब नहीं दे पाए।
राम लाल के सपने पूरा करने में मदद करने की बात पर सिद्धार्थ ने कहा, "जैसा कहते हैं कि परोपकार घर से शुरू होता है। इसे ही दिमाग में रखकर मैंने 'मिशन सपने' का हिस्सा बनने का फैसला किया।"
फिलहाल भले ही सब्जी बेचने में सिद्धार्थ फेल हो गये हों लेकिन लोगों की शुभकामनाएं और दुआएं कमाने में वो सफल हो गये, हो सकता है उनकी यह कमाई उनकी फिल्म के सफल होने में मदद कर जाये।


Click it and Unblock the Notifications
