सिद्धार्थ ने कहा ..कि 'द विलेन' का 'विलेन' मैं ही हूं
उन्होंने कहा, "हर किसी का एक स्याह पहलू होता है। इसमें मोहित सूरी ने स्याह पक्ष खोजा है। वह मेरा नकारात्मक पहलू खोजने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं। फिल्म में एक नकारात्मक छाया है, लेकिन यह निश्चित रूप से एक प्रेम कहानी है।"
फिलहाल तो सिद्धार्थ मल्होत्रा शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म 'हंसी तो फंसी'.. के प्रमोशन में खासा व्यस्त हैं। फिल्म में उनकी अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा हैं। सिद्धार्थ को यकीन है कि मोहित सूरी उनसे बुरे व्यक्ति का अभिनय बेहतर तरीके से करवा पाएंगे।
उन्होंने कहा, "मैं नए तरह का किरदार निभाने वाला हूं। हम अगले सप्ताह से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, फिल्म में मेरा रंग रूप भी काफी अलग होगा। मोहित सूरी के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। वह मेरे अंदर के बुरे इंसान को बाहर निकालने के लिए बेहद सही निर्देशक हैं।" 'द विलेन' एकता कपूर के निर्माण में बन रही है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रितेश देखमुख फिल्म के अन्य कलाकार हैं।
सिद्धार्थ को परिणिति नहीं इश्क के लिए दीपिका-करीना चाहिए!


Click it and Unblock the Notifications












