अकेले- अकेले किस बात की तैयारी कर रहे हैं 'ब्रदर' सिद्धार्थ!
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सिर्फ भले ही अब तक सिर्फ 3 फिल्में की हो, लेकिन अपने हर किरदार से उन्होंने दर्शकों के ऊपर गहरा प्रभाव छोड़ा है। शायद यही वजह है कि बॉलीवुड बैकग्राउंड से न होते हुए भी वे निर्देशकों के फेवरिट बनते जा रहे हैं।
सिद्धार्थ अपने किरदार में जीने का दम रखते हैं, और यहीं उनकी पहचान है। अपनी तीन फिल्मों में सिद्धार्थ ने तीन बिल्कुल अलग अलग तरह के रोल किए हैं। वहीं अपनी आगामी फिल्म ब्रदर्स को लेकर भी सिद्धार्थ काफी मेहनत कर रहे हैं। ब्रदर्स में वे एक रेस्लर(पहलवान) की भूमिका निभा रहे हैं। जो कि फिर से दर्शकों को उनके एक अलग रूप से मिलावाएगा।
फिल्म 'ब्रदर्स' के अपने इस किरदार के लिए सिद्धार्थ काफी मेहनत कर रहे हैं। वे रोज सुबह जल्दी उठकर कुछ समय केवल खुद को दे रहे हैं। जिसमें सिद्धार्थ शारीरिक और मानसिक रूपों से अपने किरदार को आत्मसात करने की कोशिश कर रहे हैं। एक रेस्लर के तौर पर वे बिल्कुल ओरिजनल दिखना चाहते हैं। जिसके लिए सिद्धार्थ अपनी बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान दे रहे हैं।
आपको बता दें, 'ब्रदर्स' हॉलीवुड फिल्म वैरिरर्स की रिमेक है। जिसमें सिद्धार्थ के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसकी कहानी दो भाईयों के बीच होगी, जो एक मार्सल आर्ट टूर्नामेंट में आमने- सामने होते हैं। यह फिल्म 2015 के अंत में आएगी।


Click it and Unblock the Notifications
