बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने की ख्वाहिश रखता हूं: सिद्धार्थ मल्होत्रा
कहते हैं ना प्रतिभा किसी की बपौती नहीं है, अगर किस्मत साथ दे और ऊपर वाले की दया साथ और आप मेहनती है तो सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी.. और इसे पूरी तरह से साबित कर दिखाया है अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने।
जिनकी हालिया रिलीज मूवी 'एक विलेन' ने पहले ही सप्ताह में 77.20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। सिद्धार्थ इस सफलता से काफी खुश हैं। उन्हें यकीन है कि फिल्म जगत में वह लंबी पारी खेलेंगे।
करण जौहर ने सिद्धार्थ को पहला मौका दिया लेकिन अपनी पहली ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में अभिनय और नृत्य को लेकर वो आलोचना के शिकार हुए , इसके बावजूद उन्हें सफलता मिली है। सिद्धार्थ को लगता है कि 'एक विलेन' से उनके समर्थकों की संख्या बढ़ी है।
अपने बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, "बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सफलता का यह पहला अनुभव है। मुझे लगता है कि इस फिल्म के साथ मैं सबसे ज्यादा लोगों तक पहुंचा हूं, यह रोमांचक है। अब मुझे लगता है कि मैं यहां टिकने आया हूं और इस जगह का हकदार हूं। बतौर अभिनेता यह संतोषजनक है कि मैंने कुछ नया करने की कोशिश की और दर्शकों ने उसे पसंद किया।"
अपने बारे में सिद्धार्थ ने और क्या-क्या कहा इसे जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...


Click it and Unblock the Notifications