कभी हां...कभी ना: रोज़ आलिया के साथ डेट पर जाता हूं - सिद्धार्थ!
[बॉलीवुड समाचार] सिद्धार्थ मल्होत्रा आजकल काफी हैरान परेशान हैं। वजह है उनकी और आलिया की लिंक अप की खबरें। दरअसल, सिड समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अचानक से एक साथ ये सारी खबरें आ कहां से रही हैं। कभी मीडिया वाले उनसे पूछ कर तो कभी बिना पूछे कुछ भी छाप रहे हैं और मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं।
सिड ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और आलिया कोई आज से दोस्त नहीं हैं। वो, वरूण और आलिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर के समय से दोस्त हैं और हर दम साथ में ही समय बिताते हैं। इस लिहाज़ से देखा जाए तो वो रोज़ ही आलिया भट्ट को डेट करते हैं। तो ये खबरें अब ही हेडलाइन क्यों बन रही हैं?
पहले भी करण जौहर के शो कॉफी विद करण ने जब आलिया से पूछा गया था कि ज़्यादा हैंडसम कौन है तो उन्होंने बेझिझक सिड का नाम लिया था। पर सिड ने उन पर उस तरह से ध्यान कभी नहीं दिया और यही करण का दूसरा सवाल था। पर आलिया ने जवाब दिया था कि कभी ना कभी तो वो सिड को पसंद आ ही जाएंगी।
ALSO READ: सिड ने मारे आलिया पर बेस्ट जोक्स
पर तब भी सिड आलिया को लेकर कोई मसाला नहीं परोसा गया। ऐसे में अब अगर खबरें लिखी जा रहीं हैं तो उनका कोई ओर छोर तो होगा। और इसका संबंध उनके बर्थ डे पर आलिया के साथ गोवा ट्रिप से भी कतई नहीं है। पर मीडिया भी बिना आग के उसमें गॉसिप थोड़े ही डालेगी!


Click it and Unblock the Notifications

