..................... Jhoome Jo Pathaan: पठान के दूसरे गाने पर बोले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, 'बेधड़क होकर थिरकते हैं शाहरुख- दीपिका | Siddharth Anand on 2nd song of Pathaan, Jhoome Jo Pathaan, says, audiences will find it irresistible to dance - Hindi Filmibeat

Jhoome Jo Pathaan: पठान के दूसरे गाने पर बोले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, 'बेधड़क होकर थिरकते हैं शाहरुख- दीपिका

By Filmibeat Desk

siddharth-anand-on-2nd-song-of-pathaan-jhoome-jo-pathaan-says-audiences-will-find-it-irresistible

Recommended Video

Jhoome Jo Pathaan: Shah Rukh Khan-Deepika के Besharam Rang के बाद आ रहा है Pathaan का दूसरा गाना

Pathaan: यशराज फिल्म्स और सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'पठान' के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' को लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बेशरम रंग के बाद, वे फिर से दर्शकों को एक डांस ट्रैक दे रहे हैं जिसका लक्ष्य लोगों को डांस फ्लोर तक लाने का है। इस गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। शाहरुख खान के लिए गेरुआ, हवाएं, जालिमा, मनवा लागे जैसे कुछ बहुत बड़े म्यूजिकल हिट देने के बाद फिर से एक बार अरिजीत ने शाहरुख खान के लिए गाना गाया है।

इस गाने को लेकर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "जब हम झूमे जो पठान का प्लान बना रहे थे, तो मैंने पहले ही स्पष्ट किया था कि अरिजीत सिंह ही शाहरुख खान के लिए गाना गायेंगे। वह हमारे देश के नंबर एक सिंगर हैं और हम चाहते थे कि वह हमारे देश के नंबर एक सदाबहार सुपरस्टार के लिए गाएं। इस डांस नंबर में अपनी करिश्माई आवाज के साथ अरिजीत ने ऐसा जादू बुना है जिसमें शाहरुख और दीपिका बेधड़क होकर थिरकते हैं।"

Oscars 2023: RRR और 'छेल्लो शो' हुईं ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट, इस कैटेगरी में शामिल
झूमे जो पठान को शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया गया है। इन दोनों ने इससे पहले ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं.. इसीलिए, पठान के निर्माता दर्शकों को एक ऐसा एल्बम देना चाहते थे, जो इतिहास में अब तक के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फिल्मी एल्बमों में से एक बनेगा।


सिद्धार्थ ने आगे कहा, "म्यूजिक मेरी फिल्मों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और सौभाग्य से मेरी फिल्मों की म्यूजिक की हमेशा अच्छी समीक्षा की जाती है। मैंने केवल अपनी फिल्म के म्यूजिक से लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश की है और मैं इसके बारे में बहुत व्यक्तिगत हूं क्योंकि यह फिल्म में बहुत अधिक मूल्य जोड़ता है और उन दर्शकों के देखने के अनुभव को भी.. जो हमारे द्वारा बनाई जाने वाली फिल्मों को आकर देखने के लिए पैसे दे रहे हैं। झूमे जो पठान एक ऐसा गाना है जिस पर मुझे बहुत गर्व है। मुझे लगता है कि दर्शकों को बीट्स पर डांस करना बहुत पसंद आएगा!"

पठान दर्शकों के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन शो होने वाला है। यशराज की ये फिल्म आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का भाग है और इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X