Oscars 2023: धमाकेदार न्यूज, RRR और 'छेल्लो शो' हुईं ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट, इस कैटेगरी में शामिल

Oscars 2023: आज हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है क्योंकि भारतीय फिल्में आरआरआर और द लास्ट फिल्म शो (छेल्लो शो) ने 2023 ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट में जगह बना ली है। जी हां, एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को अपने गाने नाचो नाचो के लिए "ओरिजनल सॉन्ग" कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि द लास्ट फिल्म शो को "इंटरनेशनल फीचर फिल्म" श्रेणी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
जहां तक आरआरआर के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी की बात है तो 81 ट्यून्स में से 15 गानों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अन्य गानों में 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का 'नथिंग इज़ लॉस्ट', 'ब्लैंक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' का 'लिफ्ट मी अप', 'टॉप गन: मेवरिक' का 'होल्ड माई हैंड' शामिल हैं।
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2023 ऑस्कर के लिए 10 श्रेणियों में अपनी शॉर्टलिस्ट का अनावरण किया, जिसमें डॉक्यूमेंट्री, इंटरनेशनल फीचर्स, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग, ओरिजनल स्कोर, ओरिजनल सॉन्ग, एनिमेटेड शॉर्ट, लाइव-एक्शन शॉर्ट शामिल हैं।
92 देशों और क्षेत्रों की फिल्मों में से 15 अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्में सेलेक्ट हुईं। इस सूची में क्लोज (बेल्जियम), डिसीजन टू लीव (दक्षिण कोरिया), ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (जर्मनी), अलेजांद्रो जी, इनारितु की बार्डो (मेक्सिको) और जॉयलैंड शामिल हैं।
बता दें, 'आरआरआर' के मेकर्स ने फिल्म को 14 कैटेगरी में सबमिट किया था, उनमें स्क्रीनप्ले, स्कोर, एडिटिंग, साउंड, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर और एडिटिंग शामिल हैं। वहीं, रिर्पोट्स के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा को भी 2023 एकेडमी अर्वाड्स में भेजा गया है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में होम्बले प्रोडक्शंस के संस्थापक विजय किरागंदुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसे लेकर काफी पॉजिटिव हैं।
ऑस्कर की नॉमिनेशन वोटिंग 12-17 जनवरी तक चलेगी और नॉमिनेशन की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। 95वीं एकेडमी अवॉर्ड्स 12 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











