सुशांत सिंह राजपूत के इंसाफ वाली होर्डिंग अमेरिकी कंपनी ने हटाई- श्वेता सिंह ने बोल डाली ये बात
सुशांत सिंह राजपूत केस इस समय नए नए मोड़ ले रहा है और इस बीच कई ऐसी खबरे हैं जो कि चर्चा में चलती रहती हैं। सीबीआई इस केस की जांच करते हुए पूरी कोशिश कर रहा है कि जल्दी ही इस मामले में किसी तरह का हल निकल आए। हाल ही में आई एक खबर ने लोगों को चौंका दिया था क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर था। इसके अलावा उनका कहना था कि..
उनकी एंग्जायटी काफी ज्यादा बढ़ी हुई थी। लेकिन इस समय जो खबर चर्चा में है वो जानकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी ज्यादा निराश होने वाले हैं और वो ये है कि अमेरिका की एक कंपनी ने सुशांत की होर्डिंग को हटा लिया है। इस बात की जानकारी तब मिली जब सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर इस अमेरिकी कंपनी की आलोचना की। श्वेता ने इसे पेड पीआर तक कह डाला है। श्वेता सिंह ने इस मामले में स्क्रीन शॉट्स साझा किए थे और बताया था कि उन्होने किस तरह से कंपनी को ईमेल लिखा है।
कंगना रनौत पर फूटा मुंबई वालों का गुस्सा- ट्रेंड हुआ 'कंगना रनौत चल निकल'


Click it and Unblock the Notifications