..................... कंगना रनौत पर फूटा मुंबई वालों का गुस्सा- ट्रेंड हुआ 'कंगना रनौत चल निकल' Kangana ranaut chal nikal- Actress get troll badly as she said Mumbai to POK - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत पर फूटा मुंबई वालों का गुस्सा- ट्रेंड हुआ 'कंगना रनौत चल निकल'

अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में चल रही हैं और कुछ भी बिना सोचे समझे बोल देती हैं जिसकी काफी ज्यादा तारीफ भी होती है लेकिन इस समय कुछ ऐसा हो रहा है जिससे वो काफी ज्यादा ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होने शिव सेना नेता संजय राउत पर निशाना साधते हुए लिख दिया था कि मुंबई अब उनको पाक अधिकृत कश्मीर(POK) जैसी फीलिंग्स दे रहा है।

इसके साथ साथ उन्होने उनपर आरोप लगाया था कि उन्हे संजय राउत के द्वारा धमकी मिली है कि वो वापस मुंबई ऩा आएं। इसके बाद से मुंबईकर इस बात को लेकर काफी ज्यादा नाराज हैं कि कंगना रनौत ने इस तरह की बात मुंबई के लिए कैसे बोल दी। यही कारण है कि इस समय वो सोशल मी़डिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं और एक ट्रेंड चल रहा है... #कंगना_रनौत_चल_निकल। कंगना रनौत को लेकर लोग फनी मीम्स भी साझा कर रहे हैं और कंगना रनौत को जमकर खरी खोटी सुनाई जा रही है। आप भी देखिए..

आदिपुरुष में सैफ अली खान का निगेटिव रोल- करीना कपूर खान ने कहा इतिहास का सबसे हैंडसम विलेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X