आदिपुरुष में सैफ अली खान का निगेटिव रोल- करीना कपूर खान ने कहा इतिहास का सबसे हैंडसम विलेन
निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की जब से घोषणा हुई थी तो लोग इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें लगाए बैठे थे। फिल्म के लीड रोल में प्रभास नजर आने वाले हैं जिनका किरदार राम का होगा। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए रावण की तलाश तब पूरी हो गई थी जब ओम राउत ने ऐलान किया था कि इस फिल्म में सैफ अली खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे और उनका दमदार अभिनय फिर से लोगों का दिल जीत लेगा।
इसके पहले सैफ अली खान फिल्म तान्हाजी में निगेटिव रोल कर चुके हैं जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। अब सैफ अली खान के इस निगेटिव किरदार पर उनकी पत्नी और शानदार अभिनेत्री करीना कपूर खान का रिएक्शन आया है। उनका कहना है कि.. 'पेश है इतिहास का सबसे हैंडसम विलेन, मेरा आदमी सैफ अली खान' उन्होने इस लाइन के साथ आदिपुरुष का पोस्टर भी साझा किया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications