Excusive: महाबकवास है 'शुद्द देसी रोमांस'
शुक्रवार को पर्दे पर यशराज की फिल्म 'शुद्द देसी रोमांस' रिलीज हुई। जैसा कि पहले कहा गया था कि फिल्म युवाओं के मद्देनजर बनायी गयी है तो यह बिल्कुल सही भी है क्योंकि फिल्म में जितने भी तत्व है वह सब आज की जनरेशन का ही प्रतिनिधित्व करते हैं।
फिलहाल दर्शकों की प्रतिक्रिया जानके के लिए वनइंडिया की टीम बैंगलोर के उस मॉल के पास पहुंची, जहां से लोग पहले दिन का शो देखकर निकल रहे थे। फिल्म देखने के बाद कॉलेज के कुछ लड़के-लड़कियों से वनइंडिया ने बात की तो उनकी प्रतिक्रियाएं मिली-जुली थीं।
कॉलेज की छात्रा सुनैना जोशी ने कहा कि फिल्म 'शुद्द देसी रोमांस' महाबकवास फिल्म है। फिल्म में जो यूथ दिखाया गया है वैसा भारत में कहीं नहीं है। फिल्म में कुछ चीजों को बढ़ाचढ़ाकर दिखाया गया है। फिल्म औसत ही बिजनेस कर पायेगी। फिल्म यशराज की लगती ही नहीं है जिसमें प्यार की एक नयी परिभाषा लिखी होती है।
तो वहीं सुनैना के मित्र राजेश को फिल्म टाइमपास लगी जो की मौज-मस्ती के लिए काफी है। सुशांत और परिणति में से परिणिति उन्हें अच्छी लगी। सुंशात उन्हें खासा पसंद नहीं आये।
गौरतलब है कि मनीष शर्मा निर्देशित 'शुद्द देसी रोमांस' लिवइन रिलेशन की बात करती है। फिल्म में काफी बोल्ड सींस भी है। फिलहाल यह तो दर्शकों की राय है देखते हैं बॉक्सऑफिस रिपोर्ट क्या कहती है? जो कि सोमवार को आयगी।


Click it and Unblock the Notifications












