'शुद्द देसी रोमांस' ने की पहले दिन औसत कमाई

शुक्रवार को पर्दे पर यशराज की फिल्म 'शुद्द देसी रोमांस' रिलीज हुई। जैसा कि पहले कहा गया था कि फिल्म युवाओं के मद्देनजर बनायी गयी है तो यह बिल्कुल सही भी है क्योंकि फिल्म में जितने भी तत्व है वह सब आज की जनरेशन का ही प्रतिनिधित्व करते हैं।

फिल्म ने औसत शुरूआत पहले दिन की है। लेकिन सिनेमाहॉल मालिकों और मल्टीप्लेक्स वालों का कहना है कि फिल्म को लॉग वीकेंड का फायदा मिलेगा। क्योंकि सोमवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने की वजह से फिल्म को फायदा मिल सकता है।

सुशांत, परिणिति और वाणी कपूर के अभिनय से सजी 'शुद्द देसी रोमांस' ने 30-40 प्रतिशत तक कमाई की। जिसमें सुबह और मौटनी शो की कमाई शामिल है क्योंकि इस फिल्म को देखने के लिए युवागण आये थे इसलिए इन्हीं समय पर फिल्म ने खासी कमाई की। हालांकि सिनेमा मालिकों को लगता है कि फिल्म शनिवार और रविवार दोनों दिन शाम के शोज में पैसे कमायेगी।

गौरतलब है कि 'शुद्द देसी रोमांस' को दर्शकों औऱ समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ लोगों के फिल्म का खुलापन अच्छा लग रहा है वहीं कुछ लोगों ने इस बात के लिए फिल्म की आलोचना भी की है। खैर शुरूआती नतीजों से तो लगता है कि फिल्म औसत कमाई कर लेगी। गौरतलब है कि मनीष शर्मा निर्देशित 'शुद्द देसी रोमांस' लिवइन रिलेशन की बात करती है। फिल्म में काफी बोल्ड सींस भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X