शुद्ध देसी रोमांस में शादी और बाथरुम का कनेक्शन मस्त है- दर्शकों का रिव्यू

शुद्ध देसी रोमांस फिल्म एक बहुत ही कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और परिणिती चोपडा़ एक लिव इन कपल हैं और वाणी कपूर का एक छोटा सा किरदार है जो कि इंटरवल के बाद ही स्पॉट लाइट में आता है। सुशातं सिंह और परिणिती के लिव इन रिलेशनशिप में इर्द गिर्द घूमती ये फिल्म लोगों को हंसाएगी भी और उन्हें आज की यंग जेनरेशन के दिल और दिमाग में शादी, प्यार को लेकर चलने वाली जंग से रुबरु भी कराएगी। शुद्ध देसी रोमांस को देखने के बाद शायद पुराने जमाने को लोगों को थोड़ा अजीब लगे और शायद लोग अपनी फैमिली बच्चों के साथ फिल्म देखने से परहेज करें लेकिन यंग जेनरेशन में तो फिल्म काफी हिट होने वाली है।

शुद्ध देसी रोमांस में एक सफल फिल्म का सारा कंटेट डाला गया है। लेकिन एक दिल में बस जाने वाली और काफी समय तक याद रह जाने वाली फिल्म बनाने के लिए जो कंटेट यानी दिल को छू जाने वाला प्यार, एहसास, दर्द, आदि ये सब फिल्म से गायब हैं और इन्हीं की वजह ये फिल्म लोगों के लिए सिर्फ टाइमपास फिल्म बनके रह जाएगी। फिल्म की ओपनिंग काफी शानदार जाने वाली है ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार शुद्ध देसी रोमांस की ओपनिंग करीब 7 करोड़ होने वाली है क्योंकि पूरे इँडिया में इसके सुबह के सारे शो लगभग भरे हुए थे और इसके अलावा टू टायर सिटीज में तो फिल्म को देखने के लिए लोग और भी ज्यादा बेताब हैं।

शुद्ध देसी रोमांस को कुल मिलाकर इस साल की परिणिती और सुशांत की हिट फिल्म कहा जा सकता है लेकिन यश राज के रोमांस के आगे ये फिल्म काफी फीकी है और सिर्फ यंग जेनरेशन के लिए मौजमस्ती की फिल्म कहना ही उचित होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X