Exclusive: श्रुति जो कह रही हैं सही कह रही हैं: फैंस
अभिनेत्री श्रुति हासन ने गिरफ्तार स्पॉ ब्वॉय के बारे में जो कुछ भी कहा है वह सही कहा है। क्योंकि किसी को भी इतनी अक्ल है कि वह यह समझ सकता है कि जो इंसान उसका पीछा कर रहा है वह किस इरादे से उसे फॉलो कर रहा है। इसलिए श्रुति हासन के स्टेटमेट पूरी तरह से सही है। यह कहना है कि श्रुति हासन के फैंस का, जिन्होंने अपनी बात ट्विटर पर लिखी है।
मालूम हो कि अपना पीछा करने वाले गिरफ्तार स्पॉट ब्वाय के गिरफ्तार होने पर श्रुति हासन ने कहा कि कोई किसी को डराकर या पीछा करके नौकरी नहीं मांग सकता है। स्पॉट ब्वाय पूरी तरह से झूठा और गलत है , मुजे पूरा यकीन है कि पुलिस उसे सही से सबक सीखायेगी।
गौरतलब है कि श्रुति हासन का पीछा करने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने एक स्पॉट ब्वॉय को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम अशोक शंकर त्रिमुखे है, उसकी उम्र 45 साल बतायी जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति ने कहा कि वह श्रुति हासन को डराने और धमकाने नहीं गया था बल्कि अपने भाई के नौकरी मांगने गया था लेकिन इससे पहले मैं कुछ कह पाता श्रुति ने उसके मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया। उसने खुद को काफी शरीफ बताया और कहा कि उसके मन में श्रुति को लेकर कोई गलत इरादा नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications
