झूठ बोल रहा है स्पॉट ब्वॉय ..कोई नौकरी के लिए पीछा नहीं करता : श्रुति हासन
बॉलीवुड सुंदरी श्रुति हासन ने गिरफ्तार स्पॉट ब्वॉय की सारी बातों को खारिज करते हुए कहा है कि कोई किसी को डराकर या पीछा करके नौकरी नहीं मांग सकता है। स्पॉट ब्वाय पूरी तरह से झूठा और गलत है , मुजे पूरा यकीन है कि पुलिस उसे सही से सबक सीखायेगी।
गौरतलब है कि श्रुति हासन का पीछा करने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने एक स्पॉट ब्वॉय को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम अशोक शंकर त्रिमुखे है, उसकी उम्र 45 साल बतायी जा रही है।
पुलिस ने बताया था कि गिरफ्तार व्यक्ति ने कहा कि वह श्रुति हासन को डराने और धमकाने नहीं गया था बल्कि अपने भाई के नौकरी मांगने गया था लेकिन इससे पहले मैं कुछ कह पाता श्रुति ने उसके मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया। उसने खुद को काफी शरीफ बताया और कहा कि उसके मन में श्रुति को लेकर कोई गलत इरादा नहीं था।
जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रुति ने कहा कि पूरा समय यह आदमी सेट पर था, उस समय इसने कभी मुझसे या मेरे स्टाफ से नौकरी के लिए संपर्क नहीं किया। अगर उसने नौकरी के लिए संपर्क किया होता तो हम उससे उचित तरीके से बात करते। यकीनन झूठ बोल रहा है स्पॉट ब्वॉय ..कोई नौकरी के लिए पीछा नहीं करता।'
इस घटना के बाद श्रुति के पापा कमल हासन ने काफी परेशान हो गये थे उन्होंने अपनी बेटी को सतर्क रहने की सलाह दी थी। श्रुति ने शुक्रवार को पुलिस में केस दर्ज करवाया था।
आगे की खबर स्लाइडों में


Click it and Unblock the Notifications