श्रद्धा कपूर की 'नागिन' को लेकर बेताब हैं फैंस, अभिनेत्री ने साझा किए फैन मेड पोस्टर्स
काफी कम ऐसे स्टारकिड हुए हैं जिन्होने कामयाबी में अपने माता पिता को भी पीछे छोड़ा है। लेकिन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ऐसा करके दिखाया है और आज उनके नाम से फिल्में चलती हैं। उनकी फैन फॉलोविंग इतनी शानदार है कि वो कुछ भी कर दें तो ट्रेंड बन जाता है और फैंस उनकी फिल्मों के लिए बेसब्र रहते हैं। इस समय अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म नागिन को लेकर चर्चा में चल रही हैं।
इस फिल्म का ऐलान हो चुका है लेकिन किसी तरह का फर्स्ट लुक फिल्म से सामने नहीं आया है। ऐसे में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के फैंस लगातार इस फिल्म को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने आज कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो नागिन के अवतार में नजर आ रही हैँ। दरअसल ये फैन्स के द्वारा बनाए गए पोस्टर्स हैं जो कि श्रद्धा कपूर को काफी ज्यादा पसंद आए हैँ। श्रद्धा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है..
श्रद्धा कपूर ने भाई सिद्धांत कपूर के साथ साझा की ये तस्वीर, लिखा क्यूट सा कैप्शन


Click it and Unblock the Notifications