श्रद्धा कपूर ने भाई सिद्धांत कपूर के साथ साझा की ये तस्वीर, लिखा क्यूट सा कैप्शन
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर किसी ना किसी तरह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर उनकी तस्वीर इतनी तेजी से वायरल होती हैं और काफी पसंद की जाती हैं। इस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ है और उनकी एक शानदार तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ श्रद्धा कपूर ने एक शानदार कैप्शन लिखा है।
श्रद्धा कपूर लिखती हैं.. 'आववव बाबू, मेरी जिंदगी.. मेरा प्यारा भाइया।' श्रद्धा कपूर ने जैसे ही इस तस्वीर को साझा किया फैंस लगातार उनकी और उनके भाई की तारीफ कर रहे हैं। श्रद्धा और सिद्धांत अक्सर सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरों के साथ नजर आते हैं और दोनों इसमें काफी खुश नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एक साउथ रीमेक को लेकर चर्चा में चल रही हैं। हम बात कर रहे हैं अमला पॉल की फिल्म अदाई की जिसके लिए इस समय श्रद्ध कपूर का नाम सामने आ रहा है।
बता दें कि श्रद्धा कपूर से अभी इसके विषय में बात तो नहीं की गई है लेकिन जल्द ही मेकर्स उनके पास फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर जा सकते हैं।
एक खबर के मुताबिक इस फिल्म के रीमेक राइट्स निर्माता अरुण पंडियन ने अपने पास होल्ड करके रखे हुए थे लेकिन अब उन्होने ये राइट्स एक बड़ी प्रोडक्शन हाउस को बेच दिया हो जो कि फिल्म निर्माण पर विचार कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications