दिल है कि .. में इमरान के अपोजिट होंगी श्रद्धा कपूर?
इस साल की पहली सौ करोड़ की कमाई वाली फिल्म आशिकी 2 से लोगों को दिलों में जगह बना लेने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बारे में खबर आ रही है कि वह बहुत जल्द एक बार फिर से भट्ट कैंप की हिट फिल्म की रीमेक में काम करने जा रही हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर को फिर से भट्ट कैंप अपनी रोमांटिक-कॉमेडी वाली फिल्म दिल है कि मानता नहीं.. के रीमेक में इमरान हाशमी के अपोजिट साइन कर सकता है।
भट्ट कैंप श्रद्दा के काम से खासा खुश है इसलिेए उसने श्रद्धा को साइन करने का मन बनाया है, हालांकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फिर भी श्रद्धा का नाम इस रेस में सबसे आगे है।
वैसे आपको बता दें कि भट्ट कैंप फिल्म 1991 में आयी भट्ट कैंप की सुपरडूपर हिट फिल्म दिल है कि मानता नहीं..का रीमेक बनाने जा रहा है। फिल्म में हीरो होंगे इमरान हाशमी।
दिल है कि मानता नहीं
पहले खबर आयी थी कि इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी पूजा भट्ट, जिनकी इच्छा थी कि वह हिरोईन के रूप में इमरान के अपोजिट अपनी स्टेप सिस्टर आलिया भट्ट को साइन करें लेकिन इमरान ने आलिया के साथ काम करने से मना कर दिया था क्योंकि वह और आलिया आपस में एक-दूसरे के कजिन हैं। जिसके बाद से अब श्रद्दा कपूर के नाम पर अटकलें लगायी जा रही हैं।
गौरतलब है कि साल 1991 में आयी फिल्म दिल है कि मानता नहीं.. एक ब्लाकब्लास्टर फिल्म थी जिसके के निर्माता महेश भट्ट और निर्माता स्वर्गीय गुलशन कुमार थे। फिल्म में लीड रोल अनुपम खेर, पूजा भट्ट , दीपक तिजोरी और आमिर खान ने किया था।


Click it and Unblock the Notifications












