सलमान नहीं आमिर बनने चले इमरान मियां..
बॉक्सऑफिस पर लगातार हिट फिल्में देने के बाद इमरान हाशमी की तुलना सलमान खान से होने लगी थी जिसे इमरान अपने लिए बहुत बड़ा काम्लीमेंट मानते आये हैं लेकिन मियां तो दो कदम आगे ही निकलते आ रहे हैं।
भट्ट कैंप के बेहद चहेते कलाकार इमरान हाशमी अब सलमान नहीं आमिर खान बनने जा रहे हैं। हैरान हो गये ना कि हम क्या कह रहे हैं तो सुनिये दरअसल बात यह है कि महेश भट्ट साल 1991 की अपनी सुपरहिट फिल्म दिल है कि मानता नहीं.. की रीमेक बनाने जा रहे हैं।
दिल है कि मानता नहीं. में लीड रोल आमिर खान और उनकी बेटी पूजा भट्ट ने किया था। रीमेक फिल्म में अब आमिर वाला रोल इमरान हाशमी करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि फिल्म में पूजा भट्ट की जगह कौन होगा लेकिन इतना तय है कि किसी नये चेहरे को इस बात का मौका दिया जायेगा।
कहा जा रहा था कि भट्ट कैंप बहुत जल्द इमरान हाशमी के साथ नया प्रोजेक्ट शुरू करेगा तो वह नया प्रोजेक्ट दिल है कि मानता नहीं.. का रीमेक ही है। देखते हैं कि इमरान हाशमी आमिर खान वाला जादू दोहरा पाते हैं कि नहीं क्योंकि आमिर ने सटिक अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी थी, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि आज भी इस फिल्म को लोग टीवी पर बड़े ही प्यार से देखते हैं, जब भी यह फिल्म टेलिकास्ट होती है।
आईये आपको बताते हैं दिल है कि मानता नहीं.. से जुड़ी दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











