सुशांत सिंह राजपूत के लिए श्रद्धा कपूर का इमोशनल पोस्ट- "तुम बहुत अलग थे, तुम्हारी बहुत याद आएगी"
सुशांत सिंह राजपूत के यूं अचानक जाने से उनके परिवार, दोस्त, फैंस, फिल्म इंडस्ट्री के लोग.. सभी बेहद भावुक हैं। सुशांत की पिछली फिल्म 'छिछोरे' में उनकी को-स्टार और दोस्त रहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने सुशांत के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है। श्रद्धा ने सुशांत के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए एक पोस्ट डाला है।
श्रद्धा कपूर 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थीं। अब तक उन्होंने कोई पोस्ट नहीं डाला था। फैंस भी श्रद्धा की तारीफ कर रहे हैं कि भले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया, लेकिन दुख में शामिल होने श्रद्धा गई थीं।

वहीं, अब श्रद्धा ने कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- ''जो कुछ भी हुआ उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन यह बहुत मुश्किल है। यह बहुत बड़ा नुकसान है। सुशांत विनम्रता, बुद्धिमत्ता और हर चीज में खूबसूरती देखने वाले शख्स थे। वे अपनी ही धुन में रहते थे।"
सुशांत सिंह राजपूत का हाथों से लिखा नोट हो रहा है वायरल- मां के नाम भावुक खत, बेहद इमोशनल
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











