सुशांत सिंह राजपूत का हाथों से लिखा नोट हो रहा है वायरल- मां के नाम भावुक खत, बेहद इमोशनल
सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनसे जुड़ी तमाम यादें फैंस को भावुक कर रही हैं, और वो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सुशांत अपनी मां के कितने करीब थे और कितना चाहते थे, इसका जिक्र उन्होंने कई बार किया था। अब उनका एक खत वायरल हो रहा है। यह खत सुशांत ने अपनी मां के गुजर जाने के बाद लिखा था। यह काफी भावुक कर देने वाला है, जहां उन्होंने लिखा है कि हम दोनों ने एक दूसरे का साथ देने का वादा किया था।
सुशांत के इस खत को पढ़कर फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं। सुशांत मां को लेकर अपनी संवेदना हमेशा से सोशल मीडिया पर भी शेयर करते थे। कई बार उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान भी कहा है कि वो अपनी मां को मिस करते हैं।

सुशांत की मां का निधन तब हुआ था, जब वह महज 16 साल के थे। साल 2002 में हुए इस घटना के बाद सुशांत से मुश्किल से खुद को संभाला था और फिर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में आकर काम किया और नाम कमाया। सुशांत ने यह खत 27 अगस्त 2016 को लिखा था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications