श्रद्धा कपूर ने परिवार और बॉयफ्रैंड के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट, केक काटा, जमकर किया डांस- PICS और वीडियो
श्रद्धा कपूर इस साल मालदीव में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। यहां उनके साथ उनका पूरा परिवार और कथित बॉयफ्रैंड रोहन श्रेष्ठ भी मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां वो केक काटते दिख रही हैं और उनके साथ रोहन भी हैं।
दरअसल, श्रद्धा कपूर मालदीव में चचेरे भाई प्रियांक और शजा मोरानी की डेस्टिनेशन वेडिंग के फंक्शन में शामिल हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं, अब जबकि आज उनका जन्मदिन है, परिवार के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है।

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ का रिश्ता कई दिनों से मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रोहन पॉपुलर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं। दोनों को बहुत बार साथ भी देखा गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर श्रद्धा ने यह स्वीकार नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











