दीपिका पादुकोण स्टारर नए विज्ञापन पर लगा चोरी का आरोप- भड़कीं निर्देशक, कहा- भारत में चल रहा है कॉपीकैट कल्चर
हाल ही में दीपिका पादुकोण पर फिल्माया एक जींस ब्राण्ड का विज्ञापन काफी चर्चा में है। यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अब इस विज्ञापन पर हॉलीवुड फिल्म 'Yeh Ballet' की डायरेक्टर सोनी तारपोरेवाला ने कॉन्सेप्ट चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस विज्ञापन को लेकर गुस्सा जाहिर किया है और एक पोस्ट शेयर किया है।
Recommended Video
आपको बता दें कि Yeh Ballet नेटफ्लिक्स पर साल 2019 में रिलीज़ की गई थी और इसे काफी पसंद किया गया था। हालिया रिलीज विज्ञापन पर इसी फिल्म का सेट और कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप है।

की निर्देशक और हॉलीवुड स्क्रीनराइटर सोनी तारपोरेवाला ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। साथ ही एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। हालांकि विज्ञापन के प्रॉडक्शन डिजाइनर रूपिन सूचक ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने 'ये बैले' से ही प्रेरित होकर यह ऐड बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे डायरेक्टर भी इसी को रिक्रिएट करना चाहते थे।
बड़ी खबर- अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल के घर आयकर विभाग का छापा, ली जा रही तलाशी


Click it and Unblock the Notifications











