बड़ी खबर- अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल के घर आयकर विभाग का छापा, ली जा रही तलाशी

आयकर विभाग ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर पर छापा मारा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स से संबंधित है। आयकर विभाग की ओर से की जा रही छापेमारी मुंबई में कई जगहों पर की जा रही है। जानकारी के अनुसार अभी इस छापेमारी के क्रम में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Recommended Video

Anurag Kashyap और Taapsee Pannu के घर पर Income Tax ने मारा छापा, जानिए क्यों ! | FilmiBeat

इन कलाकारों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है। इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। खबरें हैं कि इस छापामारी में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इस मामले में अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।

Tapsee Pannu

अनुराग- तापसी के अलावा विकास बहल और फैंटम फिल्म्स का को-फाउंडर मधु मंतेना वर्मा के ठिकानों पर भी आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई है। मधु मंतेना वर्मा अपनी एक टेलेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाते हैं।

गौरतलब है कि, फैंटम फिल्म्स को अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंतेना वर्मा ने एक साथ शुरु किया था, ये कंपनी फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती थी। लेकिन इस कंपनी को 2018 में भंग कर दिया गया था।

आपको बता दें कि टैक्स चोरी को लेकर मुंबई और पुणे में 22 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X