शूटआउट.. में जॉन बेस्ट पर संजय नहीं

इस समय एकता कपूर कैंप में जश्न का महौल है। वजह है उनकी फिल्म शूटआउट का तीन दिन में 33 करोड़ की कमाई करना। निर्देशक संजय गुप्ता की मेहनत से खुश होकर एकता कपूर ने शूटआउट की पूरी टीम को पार्टी दी जिसमें पूरी टीम और बॉलीवुड के चर्चित चेहरे भी शामिल हुए।

लेकिन इस बारे में लोगों से जब हमने जानना चाहा तो हमें कुछ मिली जुली प्रक्रिया प्राप्त हुई। दिल्ली की आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर विशाल शर्मा को यह फिल्म ठीक-ठाक लगी।

तो वहीं दिल्ली के मीडिया कर्मी राहुल मेहरा ने कहा है कि शूटआउट एट वडाला जॉन अब्राहम की अब तक की बेस्ट फिल्म है लेकिन आप इसे संजय गुप्ता की बेस्ट फिल्म नहीं कह सकते हैं।

राहुल मेहरा को फिल्म में मनोज बाजपेई का काम बहुत अच्छा लगा। उनके मुताबिक मनोज बाजपेई को तो इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा नंबर मिलना चाहिए।

मालूम हो कि शुक्रवार को जयपुर, अहमादाबाद, पुणे, इंदौर , दिल्ली और यूपी के घरेलू सिनेमाघरों में फिल्म ने सत्तर प्रतिशत से ज्यादा लोगों को अपनी ओर खींचा है। वैसे बॉक्सऑफिस रिपोर्ट के आंकलन की माने तो फिल्म अगर इसी तरह का बिजनेस करती रही तो इस हफ्ते वो आसानी से 50 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X