Review: शूटआउट एट वडाला.. लैला ने वाकई लूट लिया..

By अंकुर शर्मा

बैनर : व्हाइट फीदर फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : एकता कपूर, संजय गुप्ता, शोभा कपूर, अनुराधा गुप्ता
निर्देशक : संजय गुप्ता
संगीत : अनु मलिक
कलाकार : जॉन अब्राहम, कंगना, अनिल कपूर, तुषार कपूर, मनोज बाजपेयी, सोनू सूद, महेश मांजरेकर, मेहमान कलाकार : प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोन, सोफी चौधरी।

समीक्षा: आज पर्दे पर संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एच वडाला पर्दे पर पहुंची है। एकता कपूर निर्मित फिल्म शूटआउट.. के बारे में पहले से ही कहा जा रहा था कि यह फिल्म आज के उन युवाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी हैं जिन्हें फिल्म में एक्शन और दो-चार गाने अच्छे लगते हैं। बावजूद इसके फिल्म की कहानी लोगों के कहीं ना कहीं झकझोरती है जिसकी वजह से एक एक्शन फिल्म भी लोगों को अच्छी लग सकती है।

जिसके लिेए निर्देशक संजय गुप्ता तारीफ के पात्र हैं। रही बात कलाकारी की तो जॉन अब्राहम की यह अब तक की बेस्ट फिल्म कही जा सकती है। बतौर अभिनय उन्होंने एक गैंगस्टर मान्या सुर्वे कि किरदार में जान डाल दी है। फिल्म के हर एक सींस में उनका नया पहलू दिखता है जिसकी वजह से गैंगस्टर मान्य सुर्वे के किरदार से लोगों को सहानभूति हो जाती है।

वैसे तो फिल्म अस्सी के दशक के एनकाउंटर की कहानी है लेकिन फिल्म में कुछ दृश्य काल्पनिक भी है जो कि संजय गुप्ता के दिमाग की उपज है जिनसे दर्शक पूरे ढाई घंटे तक जुड़ा रहता है। वाकई में फिल्म देखने लायक है।

पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में अनिल कपूर ने एक बार फिर से अपने आपको बेहतरीन साबित कर दिया है। उन्होंने साबित कर दिया कि आखिर क्यों वह पिछले तीस साल से फिल्मों में सक्रिय हैं और कामयाब हैं। तो वहीं इस फिल्म में तूषार कपूर ने भी बढ़िया काम किया है। रोनित रॉय, मनोज बाजपेई और महेश मांजरेकर तो औसत ही रहे हैं तो वहीं लंबे अरसे के बाद मेहमान कलाकार के रूप जैकी श्राफ को भी पर्दे पर देखकर आपको अच्छा ही लगेगा।

फिल्म में सबसे चौंकाने वाला काम किया है अभिनेत्री कंगना रनाउत ने, जिनसे उम्मीद नहीं की जा सकती थी कि वो इतना बेहतरीन काम करेंगी।फिल्म में उनके सींस ज्यादा नहीं हैं बावजूद इसके वो लोगों को प्रभावित करती हैं। वो सुंदर और सेक्सी तो लगी हीं हैं साथ ही उन्होंने अभिनय कमाल का किया है।

फिल्म का म्यूजिक तो पहले ही हिट हो गया है। तीनों आयटम नंबर कहानी से जुड़े हुए हैं और जबरदस्ती भरे हुए नहीं हैं। लेकिन सन्नी लियोन का आयटम नंबर बाकी दोनों आयटम नंबरों पर भारी है। सन्नी के ठुमके पर वाकई में लोग सीटी और तालियां बजायेंगे।

तो एक्शन फिल्म होने के बावजूद फिल्म में गालियां नहीं और मंजे हुए डॉयलॉग हैं जिन्हें लोग जरूर पसंद करेंगे। कुल मिलाकर यह संजय गुप्ता की बेहतरीन पेशकश है जो आज की नयी पीढ़ी जरूर देखना पसंद करेगी। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि संजय गुप्ता की लैला ने वाकई में लूट लिया.. दर्शकों का दिल।...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X