मुसीबत में फंस सकती है 'शूटआउट एट वाडला'

बॉलीवुड की फिल्मों और विवादों का चोली दामन का साथ है और जब कोई फिल्म किसी सच्ची घटना पर आधारित हो तब तो फिल्म का विवादों से घिर जाना पक्का ही समझिये। संजय गुप्ता भी इस बात से पूरी तरह से सहमत हैं और इसलिए वो अपनी फिल्म शूटआउट एट वाडला को लेकर उठने वाले विवादों से किसी भी तरह परेशान नहीं हैं। उनका कहना है कि आज तक बॉलीवुड में जो भी फिल्में सच्ची घटना पर बनी हैं सभी को कुछ ना कुछ विवाद सहने पड़े हैं और वो इनके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

संजय गुप्ता ने इन विवादों के बारे में बताते हुए कहायह आजकल का चलन है कि जब भी असल किरदार पर आधारित कोई फिल्म प्रदर्शित होती है तो उस किरदार के रिश्तेदार को किसी ना किसी बात पर आपत्ति होती है और वो अदालत जाते हैं, लेकिन हम इस मामले में अपनी फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। संजय गु्प्ता का कहना है कि शूटआउट एट वाडला में कुछ विवादित मुद्दे भी हैं लेकिन वह इन मुद्दों को लेकर उठने वाले हर एक विवाद से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

ज्ञात हो कि शूटआउट एट वाडला में जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने मुंबई के मान्या सुर्वे नाम के गैंग्स्टर की भूमिका निभाई है जिसके जीवन पर ये फिल्म बनी है। मान्या सुर्वे 1982 में मुंबई पुलिस के साथ इंकाउंटर के दौरान मारा गया था। संजय ने बताया कि फिल्म बनाने से पहले उन्होंने मान्य सुर्वे की जिंदगी से जुड़े कई तरह के साक्ष्य जमा किये थे। लेकिन उन्हीं बातों को फिल्म में शामिल किया जो उन्हें सही लगीं। शूटआउट एट वाडला में जॉन अब्राहम के साथ अनिल कपूर, कंगना रानावत, तुषार कपूर और सोनू सूत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X